फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Investigation By CBI

परीक्षा में धांधली का आरोप, बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand For Investigation By CBI
भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा चंपावत में प्रदर्शन करते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) की भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में संगठन ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार ज्योति धपवाल को ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग भी की। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, सतीश जुकरिया, विनोद बड़ेला ने भी युवाओं की इस मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष हिमांशु ओली के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने रविवार को तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि सात अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। आरोप लगाया कि कई सवालों को हटाकर कई गलत सवालों को सही मान लिया गया। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयनित होने से वंचित हो गए। युवाओं ने परीक्षा एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कुछ समय से परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों के आरोप की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कमल ढेक, मनीष मेहरा, पंकज बोहरा, राजीव सिंह देव, नीरज कापड़ी, मनीष जोशी, नवीन राय आदि बेरोजगार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed