फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Hotmix in Rameshwar Road

बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण को उठाई आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand For Hotmix in Rameshwar Road
बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग मुखर होने लगी है। ग्रामीणों ने इस बदहाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राकेश बोहरा, बीडीसी सदस्य दीपक भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मोटर मार्ग से ओखलंज, मिरतोली, कोठरा आदि गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। 25 वर्ष पूर्व बने मोटर मार्ग पर डामरीकरण न होने से सड़क में कई जगह गड्ढे बने हैं। कई बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी मांग की अनदेखी की गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें भूपाल सिंह, श्याम चंद, नीला देवी, लक्ष्मण चंद, पार्वती देवी, शेर सिंह, हेम प्रकाश, गोपाल प्रसाद, उमेश प्रसाद, भवान सिंह, माधवी देवी आदि थे। वहीं लोनिवि के एई राजेंद्र गिरि का कहना है कि बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed