{"_id":"6240b9367ea34d49f71d6e37","slug":"demand-for-action-in-medical-staff-of-pati-champawat-news-hld457628690","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, किया प्रदर्शन
स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में पाटी में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
पाटी (चंपावत)। पाटी में स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रविवार को ग्रामीण विरोध में भड़क गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मी के गुमराह करने से गर्भवती महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। इस घटना से भड़के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच प्रदर्शन किया। साथ ही इस मामले में सोमवार को सीएमओ को ज्ञापन भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक पूजा पाटनी (20) पत्नी भुवन को एक स्वास्थ्य कर्मी ने गलत जानकारी दी। परेशानी होने पर पूजा अस्पताल पहुंची, कुछ देर अस्पताल में परीक्षण करने के बाद स्टाफ नर्स ने प्रसव तिथि एक माह बाद होने की बात कह घर भेज दिया लेकिन आधी रात को गर्भवती महिला ने घर में मृत शिशु को जन्म दिया। इससे नाराज हो परिजनों ने रविवार को अस्पताल पहुंच विरोध जताया। प्रदर्शन में बबलू पाटनी, रजत मौनी, सूरज पाटनी, नीरज पाटनी, राकेश पाटनी, तुलसी भट्ट, मयंक जोशी, अमित पाटनी, महेंद्र दानी, रवि नयाल, संदीप बिनवाल, मनोज बोहरा शामिल थे। वहीं स्टाफ नर्स का कहना है कि अंतिम मासिक चक्र के अनुसार गर्भवती महिला का प्रसव का समय पूरा नहीं हुआ था। फरवरी में हुए अल्ट्रासाउंड परीक्षण में भी शिशु का वजन कम था। महिला को गलत जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। जानकारी ले जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।