फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Delegation of temple committee met DM regarding Bagwal fair

Champawat News: बग्वाल मेले को लेकर मंदिर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Delegation of temple committee met DM regarding Bagwal fair
चंपावत में डीएम को बग्वाल मेले का निमंत्रण देते मेला कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
चंपावत। मां वाराही मंदिर कमेटी के शिष्टमंडल ने बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं के लिए डीएम से वार्ता कर मेला शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को मां वाराही मंदिर कमेटी देवीधुरा के अध्यक्ष मोहन सिंह और ब्लॉक प्रमुख सुमनलता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी ने रक्षाबंधन पर होने वाले बग्वाल मेले को लेकर वार्ता करते हुए समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रक्षाबंधन पर लगने वाले बग्वाल मेले में काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसमें पेयजल, सफाई, पार्किंग, सड़क, लाइट सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को लेकर आग्रह किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शीघ्र ही देवीधुरा में मेले के संबंध में एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिले के सभी अधिकारी और सात थोक और चार खाम के लोग सहित मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वार्ता करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट परिवर्तन, दीपक चम्याल, हयात सिंह, तारा चम्याल, विनोद चम्याल, किशन सिंह लमगड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 सीपीटी 03पी।
सतीश जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed