फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deepak Singh elected block president for the seventh time

दीपक सिंह सातवीं बार ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deepak Singh elected block president for the seventh time
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के अधिवेशन के दौरान मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संगठन की लोहाघाट ब्लाक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। इसमें सर्वसम्मति से लगातार सातवीं बार दीपक सिंह अधिकारी को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी सभागार में प्रधानाचार्य मीरा पांडेय की अध्यक्षता और गणेश पुनेठा, गोविंद मेहता के संचालन में आयोजित अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने किया। विशिष्ट अतिथि बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा और डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट रहे। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा रहे। इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के सतीश चंद्र जोशी, नरेश चंद्र राय, जगदीश अधिकारी, प्रकाश सिंह बोहरा, अनिल कुमार, प्रकाश उपाध्याय, श्याम दत्त चौबे आदि ने विद्यालय विकास, छात्र और शिक्षक हितों को लेकर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट की देखरेख में हुए चुनाव में दीपक सिंह अधिकारी अध्यक्ष, डॉ. सुधाकर जोशी उपाध्यक्ष, नीता लोहनी महिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह मेहता मंत्री, राजेंद्र गिरी संयुक्त मंत्री, चंद्रा पांडेय महिला संयुक्त मंत्री, निर्मल सिंह अधिकारी आय व्यय निरीक्षक और विनोद धौनी कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र, शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही। अधिवेशन के आयोजन में जीवन चंद्र राय, सुनील पांडेय, श्रवण कुमार विद्यार्थी, विजय जोशी, निर्मल अधिकारी, कुंवर प्रथोली, नवीन पांडेय आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का त्रैवार्षिक अधिवेशन
लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जामंत्री हयात सिंह माहरा ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए और अधिक मेहनत करें।
शुक्रवार को ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शिक्षामंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मुख्यअतिथि पूर्व दर्जा मंत्री माहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट रहे। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किए जाने की मांग की।

बाद में संगठन की ओर से मुख्य अतिथि माहरा के माध्यम से डीईओ बेसिक को सात सूत्री मांगपत्र दिया गया। ज्ञापन में स्कूल में प्रधानाध्यापकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को भरने, वर्ष 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ, चयन वेतनमान का लाभ नियत तिथि को देने, अधूरी पड़ी सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण करने, माह की प्रथम तिथि को वेतन देने, छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था करने और पूर्ण लगन से कार्य करने वाले शिक्षकों को विभाग से सम्मानित करने की मांग उठाई गई है। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रांतीय महामंत्री ठाकुर सिंह डसीला, बागेश्वर के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह रावत, प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन सिंह कार्की, महेश जोशी, जगदीश सिंह तड़ागी, चिंतामणि शर्मा, हर्ष प्रदीप, रमेश जोशी, पुष्कर नाथ, पान सिंह अधिकारी, देवी दत्त जोशी, राजू कुमार, दिवान सिंह पुजारी, निर्मल बगौली, पुष्कर सिंह, हरीश जोशी, कुसुम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

राशिसं लोहाघाट ब्लाक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी शिक्षक।

राशिसं लोहाघाट ब्लाक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी शिक्षक।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed