{"_id":"580e4cd64f1c1bcd75bc291d","slug":"deep-festival-in-ketikhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीखान दीप महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीखान दीप महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान में दीप महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में दीप महोत्सव के तीसरे दिन हल्द्वानी से आए आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने दिलकश प्रस्तुतियां पेश की। दल नायक मोहन पांडेय के नेतृत्व में कलाकारों ने नंदा राजजात यात्रा से कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। राधा-कृष्ण की फूलों की होली में ‘कान्हा ऐसो बनाइयो मोर कि मै नाचूं ता-ता थैय्या’ की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
कलाकार पवन, जगदीश, दीपक, योगेश, सुनील, नीलम, कल्पना के पंजाबी, गढ़वाली, जौनसारी गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सरस्वती संगीत महाविद्यालय पाटी से मनोज खर्कवाल के नेतृत्व में कलाकारों ने राधे तेरे चरणों की अपार धूल मिल जाए तो... गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
तबले में गुंजन और सुनिधि रहे। गुरुकुलम एकेडमी मानेश्वर के बच्चों ने योगासन प्रस्तुत किया। पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल के संचालन में हुए कार्यक्रम में नीरज बोहरा, नवल कलखुड़िया, नवीन बोहरा, कुलदीप बोहरा, सोनू पुजारी, सीएल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान दीप महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मेले, संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण काम कर रही है। दीप महोत्सव ने खेतीखान को नई पहचान दी है।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती खेतीखान को नमन करते हुए नई पीढ़ी से संस्कृति, परंपरा व विरासत को सहेजने का आह्वान किया। इससे पूर्व दीप महोत्सव समिति के अध्यक्ष पुष्कर पुजारी और पदाधिकारियों ने कुंजवाल का स्वागत किया। इस मौके पर पाटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, एसडीएम निर्मला बिष्ट आदि भी मौजूद थे।
दीप महोत्सव में ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने खेतीखान में कन्या महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक और दुग्ध प्लांट खोलने की मांग रखी। लड़ीधुरा महोत्सव समिति अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने बाराकोट में संस्कृति विभाग से मंच निर्माण कराने, अतिथि गृह का निर्माण करने, लड़ीधुरा मंदिर में टिनशेड का निर्माण कराने की मांग की।
खेतीखान के दीप महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी जारी हैं। शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गौरव ओली विजेता, गौरव पांडेय उप विजेता रहे। जूनियर वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में विपिन व करन की जोड़ी विजेता तथा गौरव व विक्की की टीम उप विजेता रही।
जूनियर वर्ग की कला प्रतियोगिता में श्वेता वर्मा ने पहला, ऋचा कर्नाटक ने दूसरा, साक्षी भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मनीषा कर्नाटक, भावना पांडेय, सुनिधि कर्नाटक पहले तीन स्थानों में रहे। निर्णायक कुलदीप बोहरा, राहुल पांडेय थे।