फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Labour in Nepal

Champawat News: छत से गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 19 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death of Labour in Nepal
यूपी के पीलीभीत न्यूरिया निवासी मजदूर अलीम।
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में भवन निर्माण का कार्य कर रहे यूपी के पीलीभीत न्यूरिया निवासी मजदूर अलीम (35) पुत्र मरहूम छिद्दू की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अलीम नेपाल के ब्रह्मदेव में भवन निर्माण के दौरान छत पर कार्य कर रहा था। उसका पैर अचानक फिसलने से वो छत से नीचे गिर पड़ा। उसके साथी घायल अवस्था में उसे टनकपुर उपजिलाचिकित्सालय लाए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाॅ. मो. उमर ने बताया कि अलीम के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत

पिथौरागढ़/डीडीहाट। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डीडीहाट के हुनेरा गांव निवासी जगत राम (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जगत राम को परिजन बुधवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। उनके चेहरे पर सूजन थी। परिजनों ने बताया कि जगत राम घर के पास ही गिरे मिले। उनका हाथ जला था और उनके पास मोबाइल भी नहीं था। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर और बाइक की टक्कर में दो घायल

पिथौरागढ़। चुपकोट बैंड के पास एक कैंटर और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने दोनों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed