फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Champawat Youth in Malyesia

मलयेशिया में तल्लादेश के युवक की मौत, आज पहुंचेगा शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Death of Champawat Youth in Malyesia
दयाल सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के एक युवक की मलयेशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह तीन साल से घर नहीं आया था। युवक का शव मलयेशिया से सोमवार को तल्लादेश पहुंचेगा।
विज्ञापन

तल्लादेश के सिमियाउरी ग्राम पंचायत के दयाल सिंह (36) कई साल से मलयेशिया की एक कंपनी में काम कर रहा था। वर्ष 2019 में वह आखिरी बार घर आया था। तल्लादेश निवासी पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पवन बोहरा ने बताया कि चार दिन पहले दयाल की तबियत खराब होने की सूचना परिजनों को मिली थी। इसके बाद दयाल ने काम पर जाना छोड़ दिया था। काम पर न पहुंचने के बाद साथी कर्मियों ने युवक की तलाश की, तो भीतर से कुंडी लगे होने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर युवक बेहोश मिला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। युवक के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed