फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Pati Block

छह दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death in Pati Block
हयात सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : TANAKPUR
पाटी (चंपावत)। यहां छह दिन से लापता एक व्यक्ति का मंगलवार को शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पाटी क्षेत्र के ग्राम डसिया चामी निवासी हयात सिंह (42) पुत्र नैन सिंह का शव कजीना के जंगल से पाटी पुलिस ने बरामद किया। मृतक कोरोना काल से पूर्व दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी ने बताया कि हयात तीन फरवरी से अपने गांव से अचानक गायब हो गया था। खोजबीन के बाद परिजनों ने छह फरवरी को पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस ने मंगलवार को कजीना के जंगल के पास शव मिला। शव की शिनाख्त हयात सिंह के रूप में की गई। दरोगा मोहन भट्ट ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed