फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in lohaghat For bad Road

Champawat News: सड़क से फिसलकर खाई में गिरे व्यक्ति की मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death in lohaghat For bad Road
पाटी ब्लाक की बदहाल सीलिंग-लड़ी मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की सीलिंग-लड़ी सड़क से 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ऋषेश्वर घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों ने खराब सड़क को हादसे की वजह बताते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पाटी के जनकांडे क्षेत्र में शनिवार रात करीब नौ बजे लड़ीगांव निवासी खीम सिंह (43) पुत्र स्व. रतन सिंह सीलिंग-लड़ी मार्ग से पैदल घर जा रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने खाई से निकालकर उन्हें लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सात साल पहले बनी दो किमी की यह सड़क बेहद खराब हाल में है। पहले भी कई लोगों की गिरने से मौत हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, दिवान सिंह देऊ, दिवान सिंह के बाद अब खीम सिंह की इस सड़क पर गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बदहाल सड़क को कारण बताते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों ने सड़क की हालत सुधारने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
ग्राम प्रधान दीपक सिंह का कहना है कि सड़क पर डामर की लंबे समय से मांग करते रहे हैं। सीएम पोर्टल पर भी सड़क की बदहाली की शिकायत करने पर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डामर के अलावा सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए पैरापिट बनाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

प्रदर्शन करने वालों में सुंदर सिंह, मनोहर देव, गुमान सिंह, किशन सिंह, दीवान सिंह, खीम सिंह, कमला देवी, अशोक माहरा, शीतल देव, अनीता देवी, गीता देवी, धना देवी, श्याम सिंह, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे। वहीं लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि सीलिंग-लड़ी सड़क जिला पंचायत से कटी थी। विभाग के पास सड़क का स्वामित्व आने पर इसे सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

पाटी ब्लाक की बदहाल सीलिंग-लड़ी मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण

पाटी ब्लाक की बदहाल सीलिंग-लड़ी मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed