फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Barakot Lohaghat

Champawat News: अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई महिला की जान

Sat, 01 Apr 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 01 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Death in Barakot Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के लीदू चौमेल निवासी एक महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। उसे परिजन लीदू चौमेल से 20 किमी दूर लोहाघाट अस्पताल लाए थे। लोगों का कहना है कि अगर चौमेल अस्पताल में रात में मरीज देखने की सुविधा होती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चौमेल क्षेत्र के लीदू गांव में शुक्रवार रात नवरात्र पूजा की जा रही थी। इसमें गांव के गणेश सिंह बिष्ट की पत्नी उमा देवी (33) भी शामिल थीं। इसी दौरान उमा की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने बताया कि चौमेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात में मरीज को देखने की सुविधा नहीं है। इस कारण भारी बारिश के बीच परिजन उन्हें करीब 20 किमी दूर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में लाए।
विज्ञापन

वहां मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उमा की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अन्य परिजनों समेत गणेश के तीन बच्चे भी शोकाकुल हैं। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हकीकत पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed