फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Banbasa

पोस्टमार्ट बाद किशोरी का शव परिजनों के सुपुर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। नौ दिन पहले आंबेडकर ग्राम फागपुर से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार शाम एनएचपीसी की पावर चैनल में अटका मिला। सीआईएसएफ जवानों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा किया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले माह 29 सितंबर की रात आंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी किशोरी घर से नाराज हो कहीं चली गई थी। दूसरे दिन 30 सितंबर को उसके घर के पास एनएचपीसी पावर चैनल के किनारे उसकी चप्पलें मिलने से परिजन उसके डूबने की आशंका जता रहे थे। पुलिस तैराक और गोताखोरों ने पावर चैनल में किशोरी का पता लगाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार शाम किशोरी का शव एनएचपीसी पावर चैनल के फोरवे की जालियों में अटका मिला। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने लोगों की मदद से किशोरी का शव पानी से निकाला। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed