{"_id":"61df1d89c5c787599212488b","slug":"death-by-gas-of-angithi-in-lohaghat-champawat-news-hld450779943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी की गैस से दम घुटने पर डैंसली गांव की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी की गैस से दम घुटने पर डैंसली गांव की महिला की मौत
विज्ञापन
लोहाघाट की मृतका उमा बिष्ट फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण नगर से लगे डैंसली गांव की एक महिला की मौत हो गई। वह अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार सहित मुंबई से गांव आई थी। गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट (41) मुंबई में रहती थी। अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए वह 31 दिसंबर को पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ गांव आई थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। सुबह जब परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला।
संदेह होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए जहां उमा अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन फानन परिजन उमा को उप जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले दिसंबर में भी चंडीगढ़ से अपने गांव पाड़ासोंसेरा आए गिरधर सिंह अधिकारी और उनकी पत्नी कलावती देवी की भी अंगीठी की गैस लगने से मृत्यु हुई थी।