फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death By Drawning in Tanakpur

बरसाती नाले में बहने से लालकुआं की युवती की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death By Drawning in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। मूसलाधार बारिश से आए बरसाती नाले में बहने से लालकुआं निवासी एक युवती मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के बंगाली कॉलोनी, लालकुआं निवासी आरती यादव (22) पुत्री कोमल यादव अपने दोस्त शिवम गिरी पुत्र अशोक गिरी के साथ बाइक में रविवार की सुबह मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहे थे कि रानीहाट के समीप उनकी बाइक बरसाती नाले में अनियंत्रित होकर बहने लगी।
विज्ञापन

बहती बाइक संभालने के फेर में बाइक सवार अशोक और आरती दोनों नाले की चपेट में आकर बह गए। सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची ठुलीगाड़ चौकी की पुलिस ने रेस्क्यू कर किसी तरह दोनों को नाले से बाहर निकाला। युवक तो सकुशल बच गया लेकिन तब तक युवती आरती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि मृतक युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किरोड़ा के ऊफान के कारण न तो युवती का शव लेकर पुलिस टनकपुर पहुंच पाई थी और न ही युवती के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा ऐसी जगह हुआ जहां कभी हादसे की कल्पना नहीं की जा सकती
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बरसाती नाले में बहकर जान गंवाने वाली लालकुुआं की युवती आरती पर यह कहावत एकदम फीट बैठी कि मेरी तो कश्ती वहां डूबी जहां पानी भी कम था।
घटना स्थल एक ऐसा बरसाती नाला बना जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा था कि इस नाले में बहकर कभी किसी की जान जा सकती है, लेकिन रविवार को साढ़े सात घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने इस मिथक को तोड़ दिया। हादसे के बारे में जब धाम के पुजारियों को पता चला तो एक बार के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि रानीहाट के बरसाती नाले में भी ऐसा हादसा हो सकता है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि यह आपदा का ही कहर था कि हादसा ऐसे स्थान पर हुआ जहां कभी हादसे की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed