{"_id":"6163379f8ebc3e8752256a54","slug":"death-by-drawning-in-sharada-tanakpur-news-hld4409688134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि दर्शन को आए बरेली के युवक की शारदा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि दर्शन को आए बरेली के युवक की शारदा में डूबकर मौत
विज्ञापन
मृतक अभिषेक गुप्ता का फाइल फोटो।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए बरेली के एक श्रद्धालु युवक की नहाते समय शारदा में डूबने से मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
बरेली के इंदिरानगर में शिव मंदिर के पास रहने वाला अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता अपने चार दोस्तों बरेली निवासी पुष्पेंद्र मौर्य, राहुल, अंकित कुमार और बदायूं निवासी सार्थक सक्सेना के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। रविवार सुबह वे पांचों टनकपुर के स्नानघाट में नहा रहे थे कि इस दौरान अभिषेक, सार्थक और पुष्पेंद्र तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे।
वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान, गौरव दुर्गापाल, राकेश गिरी ने फौरन नदी में कूद मारी। उन्होंने सार्थक और पुष्पेंद्र को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक नदी में खोजबीन के बाद पुलिस के तैराकों ने अभिषेक को भी खोजकर फौरन उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि अभिषेक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। युवक की मौत से साथ आए उसके दोस्त भी सदमे में हैं।
परिवार का इकलौता बेटा था अभिषेक
टनकपुर (चंपावत)। मृतक अभिषेक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन दिल्ली में रहती है। उसके दोस्त अंकित ने बताया कि अभिषेक अविवाहित था। उसके सिर से मां-बाप का साया पहले ही उठ चुका था। वह बरेली में फास्ट फूड का कारोबार करता था। उसके परिवार में ताऊ, ताई और उनके बच्चे हैं।

अभिषेक की मौत से अस्पताल में गमगीन बैठे उसके साथ आए दोस्त। संवाद- फोटो : TANAKPUR