{"_id":"61896ab4e5393a270814d384","slug":"death-by-brain-hemrej-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4439132111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के परिजनों के किड़नी निकाले जाने का अंदेशा जताने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका के परिजनों के किड़नी निकाले जाने का अंदेशा जताने से मची खलबली
विज्ञापन
कोतवाली में मृतक के परिजनों व अन्य लोगों को समझाते कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी। विज्ञ?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मृतका की किडनी निकालने का शक होने पर परिजन और आसपास के लोग कोतवाली पहुंच गए। मृतका के पुत्र की अर्जी के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो दोनों किडनियां सुरक्षित मिलने पर मामला शांत हुआ।
शारदा चुंगी वार्ड संख्या एक निवासी मुरारीलाल कश्यप की मां शीला देवी को ब्रेन हेमरेज हुआ था। उप जिला अस्पताल से रेफर होने पर उनका इलाज एसटीएच हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में करवाया गया था। रविवार को उपचार के दौरान शीला देवी का निधन हो गया। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते वक्त मृतका के पेट में चीरा लगा दिखा तो परिजनों ने किडनी निकालने का शक जताया।
इस पर परिजन और वहां मौजूद लोग सभासद कपिल उप्रेती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में कोतवाली पहुंचे। मृतका के पुत्र मुरारी लाल कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर किडनी निकालने का शक जता शव का पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
शव कब्जे में लेकर पुलिस ने उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया तो मृतका की दोनों किडनियां सुरक्षित मिलीं। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि ब्रेन के ऑपरेशन के दौरान सिर की हड्डी पेट में रखी जाती है। इसीलिए चीरा लगाया गया होगा।