फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Data of Poling in Chmapawat

जल्द तैयार करें बूथवार डाटा : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Data of Poling in Chmapawat
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में ईवीएम जमा कार्य का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने गोरलचौड़ मैदान में विधानसभा चुनाव की मतदान पार्टियों की ओर से ईवीएम-वीवीपैट समेत सभी निर्वाचन सामग्री को जमा करने संबंधी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सभी सामग्री की जांच परख कर और सभी का मिलान कर जमा करें। उन्होंने वोटिंग का बूथवार समस्त डाटा जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान, स्वान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को समस्त डेटा साफ्टवेयर में अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज सिंह रावत, एनआईसी इंजीनियर चंपक जोशी, स्वान प्रभारी हर्षित कुमार, रजत पांडेय, संजय जोशी, रोहित नेगी, पंकज बोरा आदि ने डाटा अपलोडिंग का कार्य किया। निरीक्षण में डीएम के साथ एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, आरओ लोहाघाट रिंकू बिष्ट, आरओ चंपावत हिमांशु कफल्टिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed