फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Danger remains on NH due to boulders and debris falling from the hill in Swala champawat

Champawat: स्वाला में पहाड़ी से गिरते बोल्डरों और मलबे से एनएच पर खतरा बरकरार, पैदल आवाजाही खतरों से खाली नहीं

Thu, 19 Sep 2024 07:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:04 PM IST
सार

पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में गिरते बोल्डर और मलबे से खतरा बरकरार है। डेंजर जोन के 50 मीटर क्षेत्र में आवाजाही खतरों से खाली नहीं है। पैदल आने जाने वाले लोगों को भाग कर जान बचानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Danger remains on NH due to boulders and debris falling from the hill in Swala champawat
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़-टनकपुर नेशनल हाईवे (एनएच) पर डेंजर जोन स्वाला में गिरते बोल्डर और मलबे से खतरा बरकरार है। डेंजर जोन के 50 मीटर क्षेत्र में आवाजाही खतरों से खाली नहीं है। पैदल आने जाने वाले लोगों को भाग कर जान बचानी पड़ रही है।

पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन स्वाला को लेकर पड़ताल की गई। करीब 11 बजे मौके पर संवाद की टीम पहुंची। डेंजर जोन वाले हिस्से में लगातार पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर लगातार नीचे गिर रहे थे। एनएच की तीन मशीनें मलबा तो हटा रही थी, लेकिन उन्हें भी कई बार बड़े-बड़े बोल्डरों पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण पीछे हटना पड़ रहा था।

विज्ञापन

पहाड़ी के हिस्से में हल्की कंपन से मलबा और बोल्डर गिरने में देरी नहीं हो रही थी। एनएच के कर्मियों ने दो बार आवाजाही के लिए रैंप तो बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरी बार जाकर रैंप बनाया। सुबह पांच बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीम ने रैंप बनाया। इस दौरान जरूरी कामों के लिए जा रहे लोगों को सकुशल आवाजाही तो कराई, लेकिन बार-बार मलबा और बोल्डर गिरने से उन्हें भी भागना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: माता-पिता की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, बीच-बचाव में हुई घायल

लगातार बोल्डर गिरने के चलते कई बार काम रोकना भी पड़ा। एनएच कर्मियो की भी कई बार जान पर बन आई। करीब साढ़े छह घंटे से अधिक समय से एनएच पर आवाजाही बंद रखने के बाद हल्के वाहनों को टनकपुर और चंपावत के लिए रवाना किया गया।

पहाड़ी के एक हिस्से से आ रहा पानी
चंपावत में डेंजर जोन में पहाड़ी के एक हिस्से से पानी लगातार बह रहा है। पानी सड़क पर जमा होने से कीचड़ हो रहा है। ऐसे में वाहनों के फंसने की संभावना भी लगातार बनी हुई है। मशीन चला रहे चालकों का कहना है कि कई बार पहाड़ी से गिरते बोल्डरों के कारण उनकी जान पर बन आई। ऐसे में काम करने में उन्हें काफी डर भी लग रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। कोतवाल पीएस नेगी और यातायात प्रभारी हयात सिंह अधिकारी मौके पर फोर्स के साथ तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed