{"_id":"a1d4391b8ff08be5b05ce5d951260fcf","slug":"dan-singh-rawat-only-one-centenarian-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान सिंह इकलौते शतायु वनरावत मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दान सिंह इकलौते शतायु वनरावत मतदाता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को 100 साल और उससे अधिक के वोटर सम्मान से नवाजे जाएंगे। इस संबंध में निर्वाचन विभाग ने सभी तहसीलों को पत्र भेजा है। बुजुर्ग मतदाताओं में पहली बार एक वनरावत वोटर भी शामिल है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जिले में 11 शतायु वोटर हैं। सबसे अधिक उम्र के वोटर लोहाघाट विधानसभा की धनी देवी (107) है। मनिहारगोठ के अब्दुल रहीम (105) दूसरे उम्रदराज मतदाता हैं, जबकि लोहाघाट विधानसभा के कन्यान राम, पार्वती देवी, माधवी देवी, जयमंती देवी, गौरी देवी तथा चंपावत विधानसभा क्षेत्र के जमुना देवी, कुंजर सिंह, जमुना देवी मतदाता हैं। चंपावत के खिरद्वारी के वनरावत दान सिंह एकमात्र शतायु वोटर हैं।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस राठौर ने बताया कि इन सभी वोटरों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। दूरदराज के वोटरों को राजस्व उप निरीक्षक घर जाकर सम्मानित करेंगे, जबकि नजदीक के मतदाताओं को संबंधित तहसीलों में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट में 98464 और चंपावत सीट पर 84296 मतदाता हैं।
विज्ञापन