{"_id":"61f433774f42f35179359286","slug":"cyber-crime-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4521530116","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी के शिकार के पैसे खाते में कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी के शिकार के पैसे खाते में कराए वापस
विज्ञापन
Cyber Crime in Tanakpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। साइबर ठगों ने ज्ञानखेड़ा निवासी के खाते से 10 हजार रुपये से अधिक की रकम ठग ली थी। पुलिस ने कार्रवाई कर करीब नौ हजार रुपये उसके खाते में वापस करा दिए।
ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बता ग्राम ज्ञानखेड़ा निवासी मनोज जोशी के खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद उनसे 10587 रुपये की ठगी की। इसका पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस की साइबर सेल को घटना की सूचना दी। एसपी देवेंद्र पींचा ने विभागीय दल को जांच के निर्देश दिए। साइबर सेल ने पीड़ित से पूरे विवरण की जानकारी ली। पुलिस ने संबंधित यूपीआई और बैंक नोडल से संपर्क किया।
इसके बाद विधिक कार्रवाई कर पीड़ित के खाते से निकाली गई रकम में से 9852 रुपये वापस जमा करा दी गई। शेष राशि वापस कराने के लिए भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ अविनाश वर्मा ने लोगों से अज्ञात फोन कॉलों और संदेशों से सावधान रह कर अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी किसी को भी न बताने की अपील की है।