फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cyber Crime in Champawat

बैंक अधिकारी बता युवक को 1.21 लाख का चूना लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime in Champawat
Cyber Crime in Champawat
टनकपुर (चंपावत)। खुद को बैंक अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से 1.21 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बिचई के रोडवेज कॉलोनी निवासी अनुराग भारती को मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। इसमें साइबर ठग ने उसे बैंक का अधिकारी बताकर खाते से संबंधित जानकारी मांगी। ठग ने झांसे में लेकर युवक के मोबाइल फोन से ओटीपी और अन्य जानकारी जुटा ली। इसके कुछ देर बाद युवक के मोबाइल पर 1.21 लाख रुपये की अवैध निकासी का संदेश आया, तो वह हैरत में पड़ गया। युवक को साइबर ठगी का अहसास हुआ, तो वह फौरन कोतवाली पहुंचा। यहां साइबर सेल को युवक ने शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। पुलिस साइबर टीम के बिहारी लाल कुशवाहा सहित अन्य कर्मी इसकी जांच में जुटे हैं। एक बार फिर चंपावत जिले में जानकारी के अभाव में लोगों से धोखाधड़ी बढ़ रही है। पुलिस के जागरूक करने के बाद भी लोग खाते और एटीएम की गोपनीय जानकारी अज्ञात लोगों को बता दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी महीने जिले में इससे पूर्व साइबर अपराध की दो घटनाएं और हो चुकी हैं। बनबसा के चूनाभट्टा गांव में साइबर ठगों ने मोबाइल में गेम खेल रहे एक बच्चे से 1.46 लाख और मैरोली के एक व्यक्ति से 1.13 लाख रुपये उड़ा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए उठाएं ये कदम
अज्ञात व्यक्ति से मिलने वाले किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं।
अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके झांसे में न आएं।
बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल नहीं मांगते हैं।
कोई रुपये मांगता है, तो मैसेज करने वाले वाले से फोन पर संपर्क कर पूछताछ करें लेकिन रुपये ट्रांसफर बिल्कुल न करें।
फेसबुक, ट्वीटर, आईडी का पासवर्ड सीधा-सरल न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed