{"_id":"58af11484f1c1b1b4bb22fe5","slug":"culvert-construction-work-stopped-work-incorrectly-telling","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिया निर्माण के कार्य को गलत बताकर काम रुकवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया निर्माण के कार्य को गलत बताकर काम रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगबूड़ा पुल के पास हाइवे पर पुलिया निर्माण कार्य से भड़के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण पूर्व सीमांकन स्थल पर ही किया जाना चाहिए। कहा गया कि कब्जे वाली सरकारी भूमि को बचाने के लिए एनएचएआई सड़क का एलाइनमेंट बदल रही है। सड़क का एलाइनमेंट बदला गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
सितारगंज से टनकपुर तक एनएचएआई (125/9) का सड़क चौड़ीकरण कार्य जोरों पर चल रहा है। बमनपुरी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में पूर्व में हुए सीमांकन को ताख पर रखने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। बृहस्पतिवार को जब पुलिया के पास ही नई पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी ने खुदाई करना शुरू किया तो ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि इस सड़क पर कुछ माह पहले ही एनएचएआई ने नई पुलिया का निर्माण कराया है। हेमेंद्र सिंह रावत, संजय कुमार शुक्ला, राजेंद्र सिंह नेगी, भवान सिंह, राजू भंडारी आदि ने कहा कि पूर्व में हुए सीमांकन को बदल कर सड़क का निर्माण कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय विश्नोई ने बताया कि सड़क का निर्माण एलाइनमेंट के अनुरूप किया जा रहा है। पुलिया का निर्माण भी सड़क एलाइनमेंट के हिसाब से किया जाएगा। बनबसा में थाने और स्टेडियम मार्ग के पास लंबे डिवाइडर पर सड़क पार करने को कट देने की मांग के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने सर्वे कराने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि चकरपुर में कई जगहों पर डिवाइडर पर कट दिए गए हैं।
विज्ञापन