{"_id":"5d9a1c468ebc3e93db11afdf","slug":"cultural-tanakpur-news-hld3594562111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर की रामलीला में लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर की रामलीला में लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक
विज्ञापन
टनकपुर की रामलीला में कटी नाक लेकर रावण दरबार पहुंची सूर्पणखा।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण
द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने तक की लीला का मंचन किया गया।
रामलीला में सूर्पणखा राम और लक्ष्मण के पास पहुंचती है। राम और लक्ष्मण की सुंदरता पर मोहित होकर सूर्पणखा
राम और लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखती है लेकिन जब दोनों विवाह के प्रस्ताव को इंकार करते हैं तो सूर्पणखा सीता पर झपटती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। कटी नाक लेकर सूर्पणखा रावण के दरबार में पहुंचतीं है तो बहन की दशा देख रावण क्रोधित हो उठता है।
रामलीला का संचालन आयोजक कमेटी के सचिव नीरज सिंह कर रहे हैं। कमेटी के संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, मनोज प्रजापति, ओमकार सिंह, राजीव सक्सेना, नितिन गुप्ता आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। अयोध्या से आई कलाकारों की टीम द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन किया जा रहा है।
रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले बनने लगे
नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव की भी तैयारियां शुरू हो गई है। मंगलवार को रामलीला आयोजन स्थल पर शानदार आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। बाहर से आए कारीगरों पुतलों के मुखौटे बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा में आज से शुरू होगी प्रसिद्ध कुमाऊंनी रामलीला
टनकपुर। ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में होने वाली प्रसिद्ध कुमाऊंनी रामलीला का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अंबा दत्त पंत और सचिव तपन गड़कोटी ने बताया कि रामलीला के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार रात आठ बजे रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला का सुंदर मंचन होगा। इसमें स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा ही रामलीला के पात्रों का किरदार निभाया जा रहा है।

टनकपुर में दशहरा महोत्सव पर दहन के लिए पुतले तैयार करता कारीगर।- फोटो : TANAKPUR