फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

टनकपुर में रामलीला और दशहरा महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
cultural
कर्णकरायत की रामलीला में हिमालय पर्वत पर तपस्या में लीन भगवान शिव। - फोटो : LOHAGHAT
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का मंचन शुरू
विज्ञापन

चंपावत/लोहाघाट। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। धौन के बस्तिया गूंठ में प्रथम नवरात्र के साथ ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। जबकि लोहाघाट नगर में श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर 119वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी रामलीला का शुभारंभ हो गया है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और विपिन वर्मा के संचालन में रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मेहता और एडवोकेट नवीन मुरारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

पहले दिन की लीला में रावण दरबार का मनमोहन मंचन किया गया। लीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रकाश पुनेठा, मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, नगेंद्र जोशी, दानू सुतेड़ी, शैलेंद्र राय, गणेश खर्कवाल, राजू गडक़ोटी, सुनील पांडेय, जीवन गहतोड़ी, कमल राय, महेश खर्कवाल, आनंद पुजारी, क्षितिज जुकरिया, संजय फर्त्याल, अमित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कर्णकरायत में 17 वें वर्ष की रामलीला का शुभारंभ कमेटी के संरक्षक श्याम सिंह ढेक ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल के संचालन में नटी सूत्रधार संवाद, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा भगवान शिव की घोर तपस्या करना, राक्षसों का ऋषि मुनियों को आतंकित करना, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म तक लीला दिखाई गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, देवेंद्र बोहरा, राकेश करायत, रोहन बिष्ट, राजू फर्त्याल, विकास, उत्तम फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला और दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। आतिशबाजी के बीच रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद और कमेटी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
पं. कृष्णकांत पांडेेय के पुरोहित्य में गणेश पूजन के उपरांत प्रभु श्रीराम की आरती की गई। रिटायर्ड ब्रिगेडियर चंद ने भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत पेश किया।
शहर के गांधी मैदान में शुरू हुई रामलीला देखने को पहले दिन से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। रामलीला के पहले दिन नारद मोह, रावण तपस्या आदि दृश्यों को शानदार मंचन हुआ। अयोध्या से आए कलाकारों की टीम प्रभु राम की लीला को सुंदर मंचन कर रहे हैं। महोत्सव में लगे स्वादिष्ट व्यंजनों और हस्तशिल्प के स्टालों के साथ ही लोगों ने हवाई झूलों का भी आनंद उठाया।
इस मौके पर कमेटी संरक्षक संजय अग्रवाल, मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, रिटायर्ड कै. हयात सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, राजीव सक्सेना, नीरज सिंह, नीतिन गुप्ता, संजय गर्ग, मयंक पंत, अमित परवेज, मोहित धामी, शुभम गौंड़, करण शर्मा, सनी शर्मा, विशाल अग्रवाल, राजू, महेंद्र बंसल, ओंकार सिंह, गौरव गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
टनकपुर की रामलीला का 51वें वर्ष में प्रवेश
टनकपुर। शहर की रामलीला ने इस बार 51वें वर्ष में प्रवेश किया है। 1968 में आदर्श रामलीला कमेटी ने शहर में रामलीला के मंचन की शुरूआत की थी। उस समय स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचन किया जाता था, लेकिन अब बाहर के कलाकारों की टीम रामलीला मंचन करती है। परिस्थितियों के उतार-चढ़ाव के बीच कुछ सालों तक रामलीला मंचन बंद रहा, लेकिन बाद में युवाओं ने रामलीला मंचन की कमान संभाल कर इसकी पुन: शुरुआत की है।

इसके लिए बकायदा नवयुवक रामलीला कमेटी गठित की गई है। पिछले करीब 15 सालों से नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में ही शहर में रामलीला और दशहरा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल का कहना है कि कमेटी हर साल रामलीला और दशहरा महोत्सव को भव्य रूप देने का प्रयास करती आ रही है।

लोहाघाट की रामलीला में अकाल और सूखे से प्रजा को राहत देने के लिए हल चलाने पर मंथन करते महाराजा जनक?

लोहाघाट की रामलीला में अकाल और सूखे से प्रजा को राहत देने के लिए हल चलाने पर मंथन करते महाराजा जनक?- फोटो : LOHAGHAT

टनकपुर के गांधी मैदान में दीप प्रज्वलित कर रामलीला और दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करते रिटायर्ड ब्?

टनकपुर के गांधी मैदान में दीप प्रज्वलित कर रामलीला और दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करते रिटायर्ड ब्?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed