{"_id":"5ca25301bdec22140f07676b","slug":"cultural-programs-in-school-in-annual-function","type":"story","status":"publish","title_hn":" वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Mon, 01 Apr 2019 11:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूमावि बिसारी और प्रावि जैरोली के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी एवं प्राथमिक विद्यालय जैरोली का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिक्षाविद गंगादत्त गहतोड़ी, एसएमसी अध्यक्ष महेश राम और जीडी जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत वंदना, स्वागत गीत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता आदि कार्यक्रम बेहद सराहे गए। ममता जोशी और भुवनेश्वरी जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वर्गीय संदीप गहतोड़ी छात्रवृत्ति के रूप में प्राथमिक वर्ग में करन, प्रियंका, अनुज, अभिनव और साक्षी को 21-21 हजार, उच्च प्राथमिक वर्ग में रजनी, मनीष और साक्षी को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आने पर एक-एक हजार की नकद राशि प्रदान की गई। बालिका पंचायत में प्रदेश में द्वितीय स्थान, प्रदेश स्तर पर योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाली रजनी और मनीषा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहां ग्राम प्रधान गोविंद पचौली, दीपक सोराड़ी, खड़क बोरा, ललित सोराडी, कृष्ण राम ,सुरेश चंद्र, गंगा गुसांई, सुशीला जोशी, रश्मि टम्टा, राजेंद्र गहतोड़ी, चेतन कुमार आदि थे। ब्यूरो