फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programs flourish in Uttarayani Kautik

Champawat News: उत्तरायणी कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 15 Jan 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 15 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs flourish in Uttarayani Kautik
गणाईगंगोली ​स्थित सेराघाट में मेले में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
गणाई गंगोली/ थल। उत्तरायणी पर्व पर पिथौरागढ़ के सरयू-रामगंगा संगम स्थल स्थित रामेश्वर मंदिर में मेला हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगम पर पवित्र स्नान और पूजा अर्चना की। ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने बताया कि मेला आयोजन को लेकर मंदिर में तीन दिन से तैयारियां की जा रही थी। पूजा अर्चना का कार्यक्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

गणाई गंगोली सेराघाट में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। मकर संक्रांति पर लगने वाले कौतिक में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर के लोगों ने सहयोग किया वीणा महादेव में मेले का उद्घाटन करते हुए विधायक फकीर राम टम्टा ने मंच निर्माण के लिए तीन लाख रुपये पूर्व में और दो लाख रुपये आज देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा रहे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश डसीला ने सभी लोगों का स्वागत किया। मेला कमेटी के सचिव मोहन जोशी ने बताया कि बाहर से आए व्यापारी और मेहमानों के रहने-खाने की उचित व्यवस्था की गई है। यहां कोषाध्यक्ष जेपी चन्याल, उपाध्यक्ष जोंगेद्र सिंह डसीला, दीपक चन्याल, भगवान सिंह डसीला, बलवंत सिंह बाणी, बलवंत सिंह डसीला, महिपाल डसीला, ठाकुर सिंह समेत दर्शक मौजूद रहे। इधर थल के त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्राचीन बालेश्वर मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी दिनेश भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, भाष्कर भट्ट, हरि शंकर भट्ट ने भक्तों को बारी बारी से शिवलिंग के दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed