{"_id":"5ce8266bbdec2207186a667c","slug":"cultural-programme-in-kharahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य कलश यात्रा के साथ खरही में भागवत पुराण कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य कलश यात्रा के साथ खरही में भागवत पुराण कथा शुरू
Fri, 24 May 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 24 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के खरही में भागवतपुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत खरही में महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही सात दिनी श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने खरही के पौराणिक श्री बैलेश्वर महादेव मंदिर से कथा व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री एवं मुख्य यजमान दीवान सिंह बोहरा के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली। बैलेश्वर मंदिर से पौराणिक शिव मंदिर मल्ली खरही में जलाभिषेक कर वापस श्रीकृष्णलीला प्रांगण से होते हुए बैलेश्वर मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
बाद में बैलेश्वर मंदिर में कलश स्थापना के बाद पंडित ललित मोहन शर्मा ने विशेष पूजा-पाठ कर कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ किया। पुराण कथा के आयोजन में ग्राम पंचायत खरही, क्वैराली, बैजगांव, ईजर, नाखुड़ा, तल्ली खरही, मल्ली खरही आदि के ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। पुराण कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। जबकि पुराण कथा का पारायण हवन यज्ञ और भंडारे के साथ 30 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन