{"_id":"5d6bfe0d8ebc3e017232547e","slug":"cultural-programme-in-champawat-champawat-news-hld3550790102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए मेरी जमी अफसोस नहीं जो तेरे लिए सौ दर्द सहे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ए मेरी जमी अफसोस नहीं जो तेरे लिए सौ दर्द सहे...
विज्ञापन
चंपावत में एसएसबी के स्थापना दिवस पर कुमाऊंनी नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पंचम वाहिनी ने 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह बेलवाल और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
उप कमांडेंट ने पंचम वाहिनी के इतिहास की जानकारी दी। कहा कि पंचम वाहिनी के जवानों ने देश और क्षेत्र की रक्षा के लिए अपना लोहा मनवाया है। समापन डीएम एसएन पांडेय ने किया।
संदीक्षा कार्यक्रम में उम्दा काम करने के लिए पार्वती, रिंकी, वंदना और हिमानी को सम्मानित किया गया। श्वान दस्ते केशो ने सबको रोमांचित कर दिया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने ए मेरी जमी अफसोस नहीं जो तेरे लिए सौ दर्द सहे... गाने पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
रविवार को एसएसबी परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत और नृत्य के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसबी परिवार के बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, आसामी, गुजराती आदि गीतों पर नृत्य पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अंकित ने थल की बाजार, अवनी ने लोंग लाची, प्रत्युष यादव ने जहां पांव में पायल, चारू ने बम बम भोले, हिमानी ने बेडू पाको रिमिक्स, पलक ने टूट जाएगी मटकी, वेदांश ने गलती से मिसटेक, सूरज और भूमि ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, अहना ने इतनी सी हंसी, मोहित ने रक्त चरित्र गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
एसएसबी जवानों ने कुमाऊंनी नृत्य और हरजींद सिंह की टीम ने भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट डॉ. गुरविंद्रजीत सिंह, नितिन शर्मा, संचार निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश पाल सिंह, कमल फुलारा, जितेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।

एसएसबी की स्थापना दिवस पर भांगड़े में नृत्य पेश करते चंपावत के एसएसबी जवान।- फोटो : CHAMPAWAT

सएसबी की स्थापना दिवस पर चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते एसएसबी जवान।- फोटो : CHAMPAWAT