{"_id":"593d77844f1c1baa5d9bf0e9","slug":"cultural-colors-to-the-goddess-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधार महोत्सव को देंगे सांस्कृतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधार महोत्सव को देंगे सांस्कृतिक रंग
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
देवीधार महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीधार के प्रसिद्ध भगवती मंदिर में पांच जुलाई से होने वाले पांच दिवसीय देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को मंदिर परिसर में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने का निर्णय लिया। कहा कि महोत्सव में स्थानीय संस्कृति की छंटा से लोगों को रूबरू किया जाएगा।
देवीधार महोत्सव में रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, गोर्खानगर सहित आसपास के गांव के लोग शिरकत करते हैं। महोत्सव को परंपरागत रूप से और भव्यता से मनाने का निर्णय लिया। मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता व संरक्षक नाथूराम राय ने कहा कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए इससे जुड़े सभी गांवों के लोगों को एक मंच में आकर सहयोग करना चाहिए। मंदिर परिसर में जाली लगाने का भी सुझाव दिया गया। महोत्सव के आयोजन में जुटे कार्यकर्ताओं को कैप और परिचय पत्र आवंटित करने पर भी चर्चा हुई।
महोत्सव समिति की 25 जून को प्रस्तावित बैठक मेें महोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शिक्षक नरेश राय, गिरीश राय, शिवराज बिष्ट, कैलाश राम, आनंद राय, प्रमोद पुजारी, मोहन चंद्र राय, नरेश गिरि, धर्मानंद राय, प्रकाश मेहता, विकास कापड़ी जितेंद्र राय, महेश राय, नारायण सिंह पुजारी, दिवान सिंह पुजारी, शंकर दत्त राय आदि ने सुझाव दिए।