फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया शक्ति पूजन कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cultural
आंगनबाड़ी केंद्र मौलानी में कन्यापूजन में शामिल बालिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विकासखंड चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के आंगनबाड़ी केंद्रों में शक्ति पूजन प्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिकाओं की मां दुर्गा स्वरूप पूजा- अर्चना की गई। चारों ही विकासखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिकाओं का पूजन कर उन्हें खीर, हलवा, पूड़ी, चने, फल, चुनरी, दक्षिणा आदि दिए गए।
विज्ञापन

चंपावत के चौकी आंगनबाड़ी केंद्र में डीएम एसएन पांडेय ने शक्ति पूजन किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, पुष्पा चौधरी, हर्षिता बगौली, उषा जोशी, आशा सामंत, नेहा चंद गौड़ और उमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लाक में सीडीपीओ लक्ष्मी पंत के दिशा निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र मीनाबाजार वार्ड, चांदमारी, ऋषेश्वर वार्ड आदि में शक्ति पूजन किया गया। इस मौके पर पुष्पा पाटनी, निर्मला कनौजिया, लक्ष्मी थापा आदि मौजूद थे। बाराकोट में सीडीपीओ पुष्पा कोठारी और सुपरवाइजर नंदी चुफाल के दिशा निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव में कार्यकर्ता मीना बोरा की देखरेख में कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बाराकोट, बैड़ाओड़, बापरू, तड़ाग, पुनियाल, ओखलंज, नैनीमहर छंदा आदि में शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पाटी के आंगनबाड़ी केंद्र वालिक में कार्यकर्ता उर्मिला बिष्ट की देखरेख में कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।

लोहाघाट में शक्तिपूजन कार्यक्रम के तहत बेटियों का कन्यापूजन करती बाल विकास विभाग की अधिकारी और ?

लोहाघाट में शक्तिपूजन कार्यक्रम के तहत बेटियों का कन्यापूजन करती बाल विकास विभाग की अधिकारी और ?- फोटो : LOHAGHAT

आंगनबाड़ी केंद्र वालिक में कन्यापूजन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री।

आंगनबाड़ी केंद्र वालिक में कन्यापूजन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed