फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

अरे राजन बता मुझको तू राम देता या नहीं देता...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
cultural
कर्णकरायत की रामलीला में यज्ञ ध्वस्त करने पहुंची ताड़िका। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट नगर और कर्णकरायत में रामलीला की धूम शुरू हो गई है। लोहाघाट में कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और जीवन गहतोड़ी के संचालन में हुई रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र ने दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को मांगा, दशरथ के मना करने पर विश्वामित्र ने अरे राजन बता मुझको तू राम देता या नहीं देता, नहीं तो श्राप दूंगा कहकर गुस्से का इजहार किया, दशरथ ने यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को जंगल की ओर भेजा, राम लक्ष्मण द्वारा ताड़िका वध, मुनि विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का जनकपुरी में प्रवेश का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राम ने क्या पुष्प वाटिका खिल रही है न्यारी और लक्ष्मण ने देखो जी देखो महाराज यह ललना गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
कर्णकरायत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल के संचालन में हुई लीला में विश्वामित्र द्वारा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को मांगना, ताड़िका, सुबाहु वध, मारीच का बचकर भागना, विश्वामित्र को स्वयंवर का निमंत्रण आना, राम लक्ष्मण के साथ जनकपुरी प्रस्थान, गौरी पूजन की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन

राम की भूमिका सतीश महरा, लक्ष्मण शुजल महरा, सीता मोनिका करायत, जनक त्रिलोचन मुरारी, सुबाहु रोहन बिष्ट, मारीच विकास गड़कोटी, दशरथ विशाल फर्त्याल, विश्वामित्र की भूमिका दिनेश मुरारी ने निभाई।

लोहाघाट की रामलीला में राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करते राम, लक्ष्मण।

लोहाघाट की रामलीला में राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करते राम, लक्ष्मण।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed