फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crushers stock capacity full

क्रशरों की स्टॉक क्षमता पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crushers stock capacity full
ई-रवन्ना सरवर डाउन होने से निकासी गेट के तौल कांटे पर लंबी वाहनों की लाइन। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खनिज की बिक्री कम होने के कारण स्थानीय स्टोन क्रशरों की खरीद क्षमता लगभग पूरी होने वाली है। एक-दो दिन में स्टॉक फुल होने से क्रशरों में खनिज की खरीद बंद हो सकती है. ऐसे मेें खनिज निकासी कर रहे वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

शारदा में इस बार 4.62 लाख घनमीटर खनिज निकासी की अनुमति मिली है। इसके सापेक्ष 1.55 लाख घनमीटर निकासी हो चुकी है। खनिज की बिक्री दो स्थानीय स्टोन क्रशरों पर निर्भर है। क्रशरों के अलावा पहले निजी भंडारक भी आरबीएम और पत्थरों का भंडारण करते थे लेकिन इस बार निजी भंडारण पर शासन की रोक से समस्या बढ़ी है। कारोबारियों ने इस रोक का विरोध भी किया। हालांकि शारदा से अभी एक चौथाई ही खनिज निकासी हुई है। शारदा स्टोन क्रशर के संचालक अमित सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों क्रशरों की स्टॉक क्षमता सवा नौ-सवा नौ लाख क्विंटल है, जो लगभग पूरी होने वाली है। इसके बाद क्रशर से जितना खनिज बिकेगा उतना ही वे खरीद सकते हैं। ऐसे में शारदा से खनिज निकासी में लगे करीब 750 वाहन मालिकों के समक्ष खनिज बेचने का संकट होगा। (संवाद)
विज्ञापन

स्थानीय दोनों क्रशरों को शारदा से निकला एक-एक लाख घनमीटर खनिज खरीदना होगा। इसके लिए क्रशरों से अनुबंध किया गया है। अनुबंध में तय मात्रा में खनिज नहीं खरीदा तो विभाग दोनों क्रशरों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगा। - हरीश पाल, प्रबंधक, शारदा खनन।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज बेचने की समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने निजी भंडारकों को भी आरबीएम और पत्थरों के भंडारण की अनुमति देने का फैसला ले लिया है। एक-दो दिन के अंदर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया जाएगा। इससे खनिज बेचने की समस्या खत्म होगी। - कैलाश गहतोड़ी, विधायक चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed