{"_id":"6160976b8ebc3e05ed354fa2","slug":"crowd-in-poornagiri-temple-tanakpur-news-hld4407672179","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूर्णागिरि धाम में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूर्णागिरि धाम में रौनक
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भीड़ नियंत्रित करने को लगी बैरिकेटिंग के पास खड़े श्रद्घालु। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र पर पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन के लिए दूरदराज से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि नवरात्र के पहले दिन की अपेक्षा शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन 24 घंटे में 10 हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य कमाया। दिन में तापमान अधिक होने से धाम में सुबह-शाम भक्त उमड़ रहे हैं।
हर नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में देशभर के श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन दो साल से कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालु देवी मां के दर्शन नहीं कर पाए। अब कोरोना का खौफ कम हुआ तो शारदीय नवरात्र में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ने लगी है। इस कारण पूर्णागिरि धाम समेतबूम और शारदा स्नानघाट के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर भी यात्रियों की चहलकदमी से रौनक बढ़ गई है।
पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूरी कर रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी है। मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही मंदिर समिति ने भी स्वयंसेवक तैनात किए हैं।