फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two villagers beat up businessman

दो ग्रामीणों ने कारोबारी को पीटा

Thu, 21 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 21 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

दो ग्रामीणों ने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर कारोबारी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों पर दुकान मेें तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगा है। हमले की वजह पता नहीं लग सकी है। कारोबारी ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी है। अलबत्ता खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार अपरान्ह करीब दो बजे दो ग्रामीण शांत बाजार स्थित मेडिकल स्टोर में जा धमके। मेडिकल स्टोर स्वामी और खनन कारोबारी उमेश खर्कवाल का आरोप है कि इन ग्रामीणों ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए एकाएक पिटाई शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ भी की। कारोबारी खर्कवाल के चेहरे के पास गुम चोट और हाथ, छाती में चोटें लगी है। आसपास के लोगों के आने पर पिटाई करने वाले ग्रामीणों को पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ लोगों ने भी दोनों ग्रामीणों की पिटाई की, जिससे उन्हें भी चोटें आई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जिला अस्पताल के डा.उदय शंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के सिर पर चोट और सूजन है। दोनों को उच्च केंद्र में रेफर किया गया है। कारोबारी खर्कवाल ने कोतवाली में तहरीर दी है, मगर कोतवाली में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। अलबत्ता पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने हमला करने वाले दोनों ग्रामीणों पर 107/116 के तहत कार्रवाई करने के अलावा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के कोतवाली को निर्देश दिए हैं। प्रभारी कोतवाल माधो राम का कहना था कि वे किसी मामले की पड़ताल को बुड़म गए हुए हैं। लौटने के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से अनजान बनी रही कोतवाली पुलिस
अपराध पर नकेल कसने के बजाय कोतवाली पुलिस पूरे मामले में पर्दा डालने और लीपापोती में लगी रही। पहले पुलिस की ओर से इस मामले में कोई जानकारी देना तो दूर, घटना होने से ही इनकार कर दिया गया, जबकि दो ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण खुद पुलिस द्वारा ही कराया गया था। अलबत्ता बाद में एसपी की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed