{"_id":"e9a86675227b0f520ac9117f36dcde45","slug":"short-circuit-in-the-store-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगर के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्य बाजार के सब्जी व्यवसायी अलीम अहमद की दुकान में शार्ट सर्किट से आग की लपटें निकलने लगी। उस समय बाजार में सन्नाटा पसरा था। इसी दौरान राह चलते लोगों ने जब हादसे की जानकारी फायर ब्रिगेड और भवन स्वामी को दी तो वहां कई लोग आ गए। इसी दौरान बिजली भी बंद करा दी गई।
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाल आग पर काबू पाया। व्यवसायी के अनुसार लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में चंद्रशेखर राय समेत दुकान स्वामी अलीम तथा फायर ब्रिगेड कर्मी हरीश गिरि घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का नजारा इतना खतरनाक था कि यदि फायर ब्रिगेड काबू नहीं पाती तो अगल बगल की दुकानें भी आग की चपेट में आ जाती। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने पीड़ित व्यापारी को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन