{"_id":"33c144825413260832795edd214d2dd4","slug":"now-drivers-caught-crafted-by-way-of-goth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाहन चालकों ने पकड़ा गढ़ीगोठ का रास्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब वाहन चालकों ने पकड़ा गढ़ीगोठ का रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल को डीजल और पेट्रोल की तस्करी नहीं रुक रही है। टैक्सी वाहनों को दिन में एक बार ही नेपाल जाने की अनुमति देने के बाद वाहन स्वामी अब गढ़ीगोठ के रास्ते वाहन नेपाल ले जाने लगे थे। प्रशासन ने इस पर भी विराम लगा दिया।
विज्ञापन
नेपाल में मधेसी आंदोलन से बिगड़ते हालातों का फायदा सवारी ढोने वाले टैक्सी वाहनों ने उठाना शुरू कर दिया। कल तक सवारियों के लिए मारामारी करने वाले टैक्सी वाहन चालकों को आज सवारियों की चिंता नहीं, वे वाहनों के टैंक फुल कराकर नेपाल में डीजल-पेट्रोल बेचने में लगे हैं। प्रशासन ने टैक्सी वाहनों को दिन में एक बार नेपाल जाने की अनुमति दी है, लेकिन वाहन स्वामी गढ़ीगोठ के रास्ते शारदा बैराज से नेपाल जाने लगे थे।
विज्ञापन
भनक लगते ही पुलिस ने इस पर भी विराम लगा दिया। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि गढ़ीगोठ से वाहनों को बैराज जाने पर रोक लगा दी गई है, जिसके लिए एसएसबी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल में गहराया पेट्रो संकट
नेपाल में डीजल-पेट्रोल की कमी के चलते वहां बस मालिकों ने पेट्रो उत्पादों को स्टोर करना शुरू कर दिया है। भारत से तस्करी कर महेंद्रनगर (नेपाल) भेजा जा रहा डीजल-पेट्रोल काठमांडू तक सप्लाई किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेंद्रनगर से डीजल-पेट्रोल काठमांडू के विभिन्न विभागों और अधिकारियों के लिए सप्लाई किया जा रहा है।