फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal Prohibit

नेपाल नहीं ले रहा भारतीय वाहनों की सुरक्षा की गारंटी

Fri, 02 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 02 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Nepal Prohibit

सुरक्षा के चलते भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक पांचवें दिन भी बरकरार रही। नेपाल प्रशासन ने अब तक भारतीय वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ली है। टनकपुर के सीओ राजन सिंह रौतेला ने कहा कि हालत सामान्य होने तक भारतीय वाहन नेपाल नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश करने पर आग के हवाले किए जाने की नेपाल छात्रसंघ की धमकी के बाद पांचवें दिन भी भारत के वाहन नेपाल नहीं जा सके। भारतीय वाहनों को शारदा बैराज पर रोक दिया गया।  ट्रांसपोर्टर भारतीय सीमा से नेपाल के वाहनों में सामान लदवा कर भेज रहे हैं। नेपाली यात्रियों को तांगों, मैजिक और ई-रिक्शा पर भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 7 तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि नेपाल के वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन


कैसिनों के शौकीनों की हो रही पदयात्रा
नेपाल के कैसिनों में भाग्य आजमाने वाले कुछ भारतीय नागरिक अपने वाहन शारदा बैराज पर खड़े कर पैदल ही नेपाल जा रहे हैं। जबकि कुछ शारदा बैराज से नेपाल के वाहनों के जरिये कैसिनों जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed