फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Junior assistant of PWD injured in road accident

सड़क दुर्घटना में लोनिवि के कनिष्ठ सहायक घायल

Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

बाराकोट मार्ग पर गलचौड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी (यूके 03ए-5297) और टिप्पर (यूके 03-टीए0568) की भिड़ंत हो गई, जिससे स्कूटी सवार युवक पुष्कर सिंह (30) पुत्र हयात सिंह, निवासी तल्ली जिंडी बाराकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोनिवि लोहाघाट के खंडीय कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


घायल को आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने अपने गनर के साथ अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। घायल का इलाज कर रहे अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.अश्विनी पंचाल, ईएमओ डा.धनंजय के अनुसार पुष्कर के सिर में काफी चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का समाचार मिलते ही कई लोनिवि कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना स्थल में घायल काफी देर तक तड़पता रहा।
विज्ञापन


इसी बीच अपने आवास से कैंप में जा रहे कमांडेंट भीड़ देखकर वहां रुके और उन्होंने घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार टिप्पर चालक ने बाइक सवार को बचाने का काफी प्रयास किया था। टिप्पर का डीजल टैंक भी पिचका हुआ है, जबकि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हैं। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार यदि पुष्कर हेलमेट पहना होता तो उसके सिर में इतनी गंभीर चोटें नहीं आती। थानाध्यक्ष का कहना है कि हेलमेट पहनने के लिए लोगों को बराबर जागरूक करने एवं वाहन चालकों का चालान करने के बावजूद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed