{"_id":"db39d98497ea7337cf822e5e3c07dfe0","slug":"foot-from-sliding-into-the-abyss-of-death-fell-pharmacists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से खाई में गिरे फार्मेसिस्ट की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव फिसलने से खाई में गिरे फार्मेसिस्ट की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी सरकारी अस्पताल के फार्मेसिस्ट की पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। वे बुधवार शाम को अपनी कार से अकेले हल्द्वानी से यहां आ रहे थे। कार रोक कर लघुशंका के लिए शहरफाटक के पास खाई में उतरे, जहां पांव फिसलने से वह खाई में गिर गए।
विज्ञापन
फार्मेसिस्ट जगदीश सिंह अधिकारी (45) पुत्र जोध सिंह अधिकारी बुधवार को हल्द्वानी से पाटी आ रहे थे। लघुशंका के लिए शहरफाटक में कार रोकी। इस बीच सड़क किनारे खड़े अधिकारी का पांव फिसला और वे सीधे करीब 20 फीट नीचे गिर गए। वहां से गुजरे लोगों ने उन्हें देखा और नीचे से निकाला। बुरी तरह घायल अधिकारी को आपात चिकित्सा सेवा 108 से लमगड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पाटी सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आभाष सिंह लमगड़ा को रवाना हुए। चंपावत के मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया ने बताया कि फार्मेसिस्ट अधिकारी का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में कराया जाएगा।
विज्ञापन
मूल रूप से बाराकोट के रहने वाले अधिकारी के माता-पिता इस वक्त लोहाघाट में रह रहे हैं, जबकि पत्नी और तीन संतानें हल्द्वानी में रह रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बीते करीब 20 साल से पाटी में सेवा देने वाले अधिकारी ने लंबे समय तक बगैर डॉक्टर के यहां के अस्पताल का उम्दा संचालन किया था। जिस वजह से क्षेत्र के लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर लगने से यहां शोक की लहर दौड़ गई है। बृहस्पतिवार को शोक में मध्यान्ह बाद आधा दिन बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन