फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dev Dangers bless the devotees

देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया

Sat, 01 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sat, 01 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dev Dangers bless the devotees
मां भगवती के डोले को मंदिर की परिक्रमा कराते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के कनेड़ी के कालेशन मंदिर में दो दिनी देवी महोत्सव मां भगवती की डोला यात्रा के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। शनिवार को कनेड़ी के कालेशन मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। अपरान्ह बाद कनेड़ी से मां भगवती की जमान (डोला) को कालेशन मंदिर लाया गया। जहां लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया देव गद्दी में देव डांगरों ने लोगों के कष्टों का निवारण किया। सुहावने मौसम में मां भगवती के डोले को कालेशन मंदिर की पांच बार परिक्रमा कराई गई। रथ में सवार मां भगवती के डांगर डॉक्टर सुधाकर जोशी और मां कालिका के रूप में अवतरित हुए जगदीश जोशी ने चंवर झुलाते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। डोले में श्रद्धालुओं ने अक्षत, पुष्प की वर्षा की। डोले के पीछे महिलाएं मां भगवती और मां महाकाली के गुणगान कर रही थी।
विज्ञापन
मेले में कनेड़ी, नसखोला, ठांटा, सुदुर्का, किमतोली, खतेड़ा, डैंसली, चौड़ी के अलावा लोहाघाट, चंपावत आदि जगहों के श्रद्धालुओं ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। रथ यात्रा के मंदिर की परिक्रमा पूरी करने के बाद यहां कौमारी पूजन और गोदान के बाद प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। आयोजन में मुख्य संरक्षक पंडित पीतांबर जोशी, शिवदत्त जोशी, भुवन पांडेय, दीप जोशी, दीपक टम्टा, सतीश चंद्र जोशी, नरेश पांडेय, आशुतोष, हर्षवर्धन, चारू चंद्र पांडेय, गौरव, लोकेश आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed