{"_id":"5b84366942c79246382cfa2b","slug":"81535391337-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आठ किलो 570 ग्राम चरस सहित दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने आठ किलो 570 ग्राम चरस सहित दो दबोचे
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस और एसओजी को सोमवार को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने देवीधुरा वालिक से भारी मात्रा में चरस पकड़ी। पकड़े गए दोनों अभियुक्त हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से साढ़े आठ किलो चरस ले जा रहे थे। एक अभियुक्त नरेश कुमार हरियाणा के जिंद जिले का रहने वाला है, दूसरा अभियुक्त लालसिंह मुक्तेश्वर नैनीताल जिले का निवासी है। उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि चरस तस्करी में लिप्त वाहन जब्त कर दिया गया है। उन्होंने अभियुक्तों को दबोचने वाली टीम को 2500 रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी ललित कुमार पांडेय, कमल धानिक, मनोज बैरी, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, परमजीत सिंह, सुभाष पांडेय आदि थे। पुलिस ने एक माह में अब तक 40 किलो से अधिक चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।