फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला को परिजनों को सौंपा

मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला को परिजनों को सौंपा

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महिला को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
चंपावत। संदिग्ध हालात में ट्रक में सवार घर से भाग रही एक महिला को एसओजी और महिला हेल्प लाइन की टीम ने पकड़ लिया। जिसे बाद में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


हेल्प लाइन प्रभारी एसआई मीनांक्षी नौटियाल ने बताया कि सोमवार सुबह एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम कोतवाली के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक में बैठी एक महिला खुद को छिपाने की कोशिश करने लगी। शक होने पर एसओजी के एसआई ललित पांडेय ने ट्रक रुकवाया। पूछताछ में वह महिला सकपका गई। संदेह होने पर महिला हेल्प लाइन की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उससे गहन पूछताछ हुई। जांच में सामने आया कि वह महिला मुख्यालय के नजदीक एक गांव की रहने वाली है। मीनाक्षी नौटियाल के मुताबिक वह महिला पूर्व में भी दो बार घर से लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed