फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण

बनबसा के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण

Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बनबसा के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण
बनबसा (चंपावत)। एसपी ने बनबसा के एसओ राजेश पांडेय का स्थानांतरण कर पुलिस लाइन चंपावत भेज दिया है। टनकपुर के एसएसआई मनीष खत्री को बनबसा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक चोरी की गई बाइक मामले में एक व्यक्ति से पुलिस द्वारा एक लाख रुपये वसूलने का संदेश वायरल हुआ था, जिसकी गोपनीय जांच चल रही है। उक्त प्रकरण में पुलिस की छवि धूमिल होने के चलते थानाध्यक्ष पांडेय पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 20 सितंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बुलेट एचआर 01 एजे 8889 को बिना कागजात के सीज किया था। सोशल मीडिया पर उक्त बुलेट बाइक चालक आशु गुप्ता से पुलिस द्वारा एक लाख रुपये वसूलने का संदेश वायरल हुआ था। इस पर एसपी आरसी राजगुरु ने गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। अभी जांच चल रही है। बाइक अंबाला के किसी ओंकार सिंह के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। न ही इस बात की ही पुष्टि हो पाई है कि उक्त बाइक चोरी की है। सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि खराब होने से एसपी ने थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस लाइन चंपावत संबद्ध कर दिया और बनबसा में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन


सीओ आरएस रौतेला के मुताबिक आरंभिक जांच में किसी हल्द्वानी निवासी व्यक्ति ने महेंद्रनगर (नेपाल) में उक्त बाइक को नेपाल निवासी आशु गुप्ता के पास साठ हजार रुपये में गिरवी रखने का मामला प्रकाश में आना बताया गया था। फिलहाल बाइक के चोरी होने की बात की पुष्टि नही हो पाई है। न ही किसी ने बाइक पर अपना स्वामित्व ही जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed