{"_id":"5af8771b4f1c1bdf408b513a","slug":"51526232859-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में किया गया ललित का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गमगीन माहौल में किया गया ललित का अंतिम संस्कार
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरयू नदी में डूबे विकासखंड बाराकोट के बौतड़ी के 11 वर्षीय ललित का गमगीन माहौल में रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घर के इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजन अपनी सुधबुध खोए हुए हैं। वहीं पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
ललित बृहस्पतिवार को नहाते समय सरयू नदी में डूब गया था। नैनीताल से आई एसडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की टीम ने शनिवार को ललित के शव को नदी से बरामद किया। शनिवार को ही देर सायं रामेश्वर घाट में ललित का अंतिम संस्कार किया गया। ललित की मां जानकी कुछ समय से बीमार है, जिसका पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसे ललित की नदी में डूबकर मौत होने की सूचना नहीं दी गई थी। शनिवार को अचानक पुत्र का शव देखने के बाद उसका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। जिसे रविवार को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ललित पांच बहिनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद मां जानकी देवी, पिता राजेंद्र राम, बहिन अनीता, रश्मि, पूजा, ताऊ जगदीश राम, ताई गंगा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।