{"_id":"599c66574f1c1b5c6a8b45d1","slug":"51503422039-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमैंसलैंड पर गए नेपाल पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोमैंसलैंड पर गए नेपाल पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पूर्व रविवार को नोमैंसलैंड के भारतीय क्षेत्र में पहुंचे नेपाल के पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने की संभावना है। नेपाल सरकार और प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। नेपाल पुलिस के तीन कर्मियों को जिला मुख्यालय तलब किया गया है। एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) कर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
सवारियों को भरने को लेकर 20 अगस्त को एक मैजिक, बाइक चालक भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंसलैंड पर (भारत की ओर) आपस में भिड़ गए थे। बाइक चालक हरक नेपाल पुलिस, एपीएफ के जवानों को वहां बुला लाया था। मैजिक चालक रामलखन का आरोप था कि नेपाल पुलिस, एपीएफ नेपाल के कर्मियों ने उसके साथ पिटाई, खींचतान की। नेपाल पुलिस, एपीएफ के वहां पहुंचने पर भारतीय वाहन चालक भड़क उठे थे। उन्होंने नेपाल पुलिस, एपीएफ के नोमैंसलैंड पर पहुंचने का विरोध जताया था। करीब एक घंटे तक नोमैंसलैंड पर चला बवाल बनबसा पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ था। नेपाल पुलिस के नोमैंसलैंड पर जाने की घटना को नेपाल पुलिस, प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय के इंस्पेक्टर उमाकांत जोशी को नेपाल पुलिस कर्मियों के नोमैंसलैंड पहुंचने की जांच सौंपी गई है। मंगलवार को उन्होंने नेपाल के गड्ढाचौकी थाने में मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना स्थल नोमैंसलैंड का भी जायजा लिया। बताया गया है कि नेपाल पुलिस के एएसआई करमवीर सिंह भंडारी, कांस्टेबल राजेश पाल, हरीश भट्ट को जिला प्रहरी मुख्यालय तलब किया गया है। जांच में दोष साबित होने पर उन पर विभागीय कार्रवाई होना तय है। इस घटना में एपीएफ के सादी वर्दी धारी एक अधिकारी समेत अन्य जवानों पर भी जांच की आंच आने की संभावना है। बहरहाल अभी किसी भी भारतीय एजेंसी को उक्त प्रकरण की जांच की संस्तुति नहीं की गई है। रविवार को हुई वारदात के कुछ समय बाद ही सीमा पर का तनाव समाप्त हो गया था। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर किसी तरह का तनाव नहीं है। दोनों देशों के बीच आवागमन, व्यापार पूर्व की तरह संचालित हो रहा है।
नेपाल पुलिस के तीन पुलिस कर्मी जिला मुख्यालय तलब
एपीएफ के जवानों पर भी कार्रवाई हो सकती है
नेपाल के कंचनपुर जिला पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर को जांच सौंपी
भारतीय पुलिस को नेपाल पुलिस ने जानकारी नहीं दी
बनबसा (चंपावत)। नोमैंसलैंड पहुंचने वाले नेपाली पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी लेने पहुंची भारतीय पुलिस को नेपाल की गड्ढाचौकी पुलिस किसी तरह की सूचना देने से इंकार कर दिया। कहा कि उनके अधिकारी इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
सवारी ढोने वाली बाइकों पर कार्रवाई की जाती तो वारदात नहीं होती
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को हुए बवाल के पीछे भारत-नेपाल प्रशासन की कमी भी काफी हद तक जिम्मेदार है। नेपाल से सवारी ढो रही बाइकों पर नियंत्रण किया जाता तो इस तरह की वारदात नहीं हो पाती। आए दिन नेपाल से सवारी ढोने वाले बाइक चालक सीमा क्षेत्र के लिए सिरदर्द बन गए हैं। यहां तक कि नेपाल के गड्ढाचौकी क्षेत्र में व्यवसाय करने वाला एक व्यक्ति तो भारतीय वाहनों से अवैध उगाही तक कर रहा है।
नेपाल के एसपी बनबसा थाने पहुंचे
बनबसा (चंपावत)। बनबसा थाने पहुंचे नेपाल पुलिस के एसपी प्रकाश बहादुर चंद ने सीमा पर तालमेल बनाने रखने की बात कही। थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने नेपाली एसपी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस के एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों पर आरोप सिद्ध होने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने एक इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। जो नेपाल पुलिस कर्मियों के नोमैंसलैंड पहुंचने और एक भारतीय मैजिक चालक के साथ खींचतान और मारपिटाई की जांच करेगी।
पुलिस और खुफिया तंत्रों से नेपाली पुलिस, एपीएफ जवानों के भारतीय सीमा पर नोमैंसलैंड तक पहुंचने के प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट डीएम के माध्यम से नेपाल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- आरसी राजगुरु, एसपी चंपावत।