फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रकम जमा करने गए, उड़ गए 11100 रुपये

रकम जमा करने गए, उड़ गए 11100 रुपये

Thu, 30 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रकम जमा करने गए, उड़ गए 11100 रुपये
टनकपुर (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की टनकपुर शाखा की कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) में धन जमा करने गए एक व्यक्ति के एटीएम से 11 हजार रुपये की रकम उड़ गई। पीड़ित व्यक्ति ने सीडीएम में रकम जमा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की मदद ली थी। इस दौरान एटीएम वहीं छूट गया और उनके खाते से रकम उड़ा ली गई। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करने में हीलाहवाली की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद (यूपीएसईबी) के सेवानिवृत्त कर्मी महिपाल सिंह ने 27 अगस्त को सीडीएम के जरिए रकम जमा कराई। धन जमा होने में दिक्कत आने पर उन्होंने किसी अपरिचित व्यक्ति की मदद से दो बार में 11100 (6100 और 5000) रुपये जमा कराए। धन जमा कर वे घर लौटे। कुछ ही देर में खाते से दो बार में 11000 (6000 और 5000) रुपये निकलने का एसएमएस आया। महिपाल ने बताया कि सीडीएम से रकम जमा करने के दौरान एटीएम मशीन के पास ही वह एटीएम कार्ड भूल गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टनकपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिसीविंग नहीं दी और नहीं कोई कार्रवाई की। थकहार कर पीड़ित शख्स ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल को फोन कर वाकये की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अलबत्ता अभी तक साइबर क्राइम करने वाले व्यक्ति को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed