फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड संख्या तीन के मार्ग से खनिज सामग्री लदे एक शक्तिमान ट्रक ने विवाह समारोह स्थल के पास खड़ी कार में टक्कर मारकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध में वार्ड के लोग घटना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं सीओ से वार्ड के मार्ग से खनिज सामग्री लदे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। फिलहाल घटना के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इधर, एसडीएम ने उक्त मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही के लिए स्वीकृत है या नहीं इस बाबत लोनिवि से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बुधवार को वार्ड संख्या तीन स्थित ग्रीन गार्डन में विवाह समारोह था। इसमें मोहन गड़कोटी अपनी कार (यूए 03बी/2727) से गए थे। विवाह में शामिल होने के बाद वे गेट से कार से निकल रहे थे कि खनिज सामग्री लदे शक्तिमान ट्रक (यूए03/4711) ने उसकी कार में अचानक टक्कर मार दी। कार में सवार कोई व्यक्ति तो घायल नहीं हुआ, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पहले से भारी वाहनों का विरोध कर रहे वार्ड के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर धरने पर बैठकर खनिज सामग्री भरे वाहनों की आवाजाही रोक दी। सूचना पर एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर एसडीएम ने फिलहाल खनिज सामग्री लदे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीएम ने बताया कि मार्ग भारी वाहनों के अनुमन्य है या नहीं इस बारे में लोनिवि से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed