{"_id":"5c815a61bdec2213e648df3f","slug":"181551981153-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग करने पर दो डंपर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग करने पर दो डंपर सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोतवाली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान के तहत ओवरलोडिंग पाए जाने पर दो डंपरों को सीज कर वाहन चालकों का चालान काटा गया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में लगा डंपर (यूके 03 सीए 1751) टनकपुर से रेत ला रहा था। जिसकी भार क्षमता 51 क्विंटल थी लेकिन उसमें 118 क्विंटल खनन सामग्री पकड़ी गई। इसके अलावा डंपर (यूके 03 सीए 0957) चल्थी से रोड़ी लेकर आ रहा था।
इसमें निर्धारित मात्रा से 19 क्विंटल अधिक खनन सामग्री पकड़ी गई। इस पर 03/57 खनन अधिनियम एवं 03/181/113/194/177 मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में वाहन चालक प्रकाश भट्ट निवासी बस्टियागूंठ थाना चंपावत और टीकाराम भट्ट निवासी बस्टियागूंठ थाना चंपावत का चालान काट कर वाहनों को सीज कर कोतवाली परिसर में खड़ा किया गया है।