{"_id":"5b254c1a4f1c1bf36e8b847f","slug":"181529170970-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट से महज तीन सौ मीटर दूर नाले में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। छात्र अपने साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
प्रभारी कोतवाल एसएसआई जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल डूंगरासेठी में कक्षा आठ में पढ़ने वाला अंकित कुमार (13) पुत्र प्रहलाद राम, निवासी ढकना शनिवार को स्कूल से घर लौट रहा था। दोपहर तकरीबन 12 बजे अंकित कलक्ट्रेट से महज तीन सौ मीटर दूर थलीगाड़ गधेरे को पार कर रहा था। इसी बीच अंकित का पैर फिसल गया। जिससे वह बीस फीट नीचे गधेरे में गिर गया। अंकित को तालाब में गिरते देख साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर घटनास्थल से दूर खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह से अंकित को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी ने बताया कि अंकित चार भाई और बहिनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। शनिवार की शाम अंकित का स्थानीय कुलपौड़ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।