{"_id":"5b215f2b4f1c1b684d8b63dc","slug":"181528913707-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के एटीएम फिर खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंपावत के एटीएम फिर खराब
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में बुधवार को भी तमाम एटीएम बंद रहे। एसबीआई के मुख्य एटीएम में एक बार फिर से खराबी आ गई। यहां 14 में से केवल छह एटीएम से ही धनराशि निकल रही थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंपावत एसबीआई शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि बुधवार को मुख्य एटीएम में एक बार फिर से खराबी आ गई। एटीएम को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसबीआई के एसएसबी, कोतवाली और कलक्ट्रेट स्थित एटीएम में रकम डाली गई है। आउटसोर्सिंग कंपनी के हवाले जीआईसी रोड, शांत बाजार और गोरलचौड़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पिछले काफी समय से धनराशि नहीं निकल पा रही है।
मुख्यालय में आईडीबीआई, बैंक आफ बड़ौदा और केनरा बैंक से ही रकम निकल सकी। बांकी बचे आठ एटीएम शोपीस बने रहे। उप प्रबंधक भट्ट ने बताया कि बुधवार को एसबीआई की पुल्ला और खेतीखान शाखा को दस-दस लाख रुपये दिए गए। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को बैंक में 62 लाख रुपये जमा हुए। जबकि 80 लाख रुपये की निकासी हुई।